बिहार में NDA की आंधी, लालटेन की रौशनी अब बुझ चुकी है : शाहनवाज़ हुसैन
बांका के बीजेपी प्रत्याशी पूरन लाल टुड्डू के समर्थन में आए मोहन लाल यादव और शहनवाज हुसैन ने जनता को संबोधित किया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में एनडीए की आंधी चल पड़ी है, जिसकी चपेट में आकर लालटेन बुझ चुकी है.

Bihar Election 2025
बांका : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटोरिया विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी पूरन लाल टुड्डू के समर्थन ने चुनावी सभा में शिरकत की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक विकास की नई दिशा मिली है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण आस्था और संस्कृति की विजय है, जिसे कांग्रेस ने वर्षों तक रोके रखा था.
वहीं उनके साथ आए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने भी जनसमुदाय को संबोधित किया. उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में NDA की आंधी चल रही है, अब लालटेन की रौशनी बुझ चुकी है और जनता विकास चाहती है, परिवारवाद नहीं. सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, नेता रणजीत यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे. अंत में प्रत्याशी पूरन लाल टुड्डू ने कटोरिया के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना, 20 लाख के आभूषणों से भरा झोला लूटकर हुए फरार

बच्ची को लेकर प्रेमी संग महिला फरार ! वापस करने को लेकर किया 5 लाख का डिमांड






