खिचड़ी में दिखी मरी छिपकली, फिर बिगड़ी 60 बच्चों की तबीयत! मधेपुरा के स्कूल में हड़कंप
मधेपुरा के एक सरकारी स्कूल में खिचड़ी खाने के बाद करीब 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने भोजन में मरी छिपकली मिलने का दावा किया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


मधेपुरा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पड़ोसी गई खिचड़ी को लेकर मधेपुरा से हैरान करने वाले खबर सामने आया है। गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दहा में मिड डे मील के बाद करीब 60 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों ने पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की है जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया ले जाया गया। मामला तब गंभीर हुआ जब कुछ बच्चों ने खिचड़ी में मरी हुई छिपकली मिलने की बात कही। बच्चों का आरोप है कि उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका और रसोईया को दी थी लेकिन उन्हें कथित तौर पर चुप रहकर खाना खाने का आदेश दिया गया।
खिचड़ी में छिपकली मिलने का दावा
शनिवार को स्कूल में बच्चों को मिड डे मील के तहत खिचड़ी परोसी गई थी। बच्चों के मुताबिक खाना खाने के कुछ देर बाद ही कई बच्चों को पेट में दर्द और चक्कर आने की समस्या आने लगी। इस बीच कुछ बच्चों ने भोजन में मरी हुई छिपकली देखकर शिकायत की। बच्चों का रूप है कि इसकी जानकारी उन्होंने प्रभारी प्राध्य न अध्यापिका और रसोईया दोनों को दी थी लेकिन उन्होंने चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद भोजन फेंक दिया गया और स्कूल में छुट्टी कर दी गई।
बताया जा रहा है की छुट्टी के बाद स्कूल का में गाते भी बंद कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभी बाबा का अपने बच्चों को साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में बच्चों के अस्पताल पहुंचने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।
अस्पताल पहुंचते ही शुरू हुआ इलाज, जांच के आदेश
सभी बीमार बच्चों को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने बताया कि शनिवार को बच्चों को खिचड़ी भरोसी गई थी उनके अनुसार बच्चे भोजन करने के बाद अपने घर चले गए थे और बाद में कई बच्चों की बीमार होने की जानकारी उन्हें मिली। जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के डीपीओ रवि शास्त्री बीस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्थिति अब सामान्य है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई भी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खिचड़ी में छिपकली मिलने और उसके बाद बच्चों के बीमार पड़ने के आप की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

1 सितंबर से विक्रमशिला सेतु पर नो एंट्री! अब क्या होगा भागलपुर-नवगछिया का कनेक्शन? सामने आया ये प्लान

बिहार के 4 डिग्री कॉलेजों पर गिरी मान्यता रद्द की गाज, आखिर क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?







