गुंडे-मवालियों ने कर रखा है बिहार को बर्बाद, मनेर विधायक पर होनी चाहिए उचित कार्रवाई : तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव ने मनेर विधायक भाई विरेंद्र दारोगा को धमकी देने के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. कहा कि ऐसे गुंडे-मवालियों के कारण ही बिहार बर्बाद हुआ पड़ा है, इनपर सख्त कार्रवाई होनी आवश्यक है.

BIHAR ELECTION 2025
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विधायक भाई विरेंद्र पर दारोगा को धमकी देने के मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए.
बता दें कि मनेर विधायक भाई विरेंद्र बिहार चुनाव के पहले चरण में वोटिंग के दौरान एक पोलिंग बूथ में सुरक्षाकर्मियों से उलझ पड़े थे. दरअसल सुरक्षाकर्मियों ने पहचान सिद्ध न होने के कारण एक महिला मतदाता को बूथ जाने से रोक दिया था. जानकारी के अनुसार महिला, विधायक के साथ ही आई थी. जिसे जाने देने को लेकर विधायक भाई विरेंद्र वहां मौजूद दारोगा से ही भिड़ पड़े.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐसे गुंडे-मवालियों के कारण ही बिहार बर्बाद हुआ पड़ा है, इनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भोजपुर आरा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उपद्रवी तत्वो ने किया पथराव, कई लोग घायल

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा






