सांप के डसने ने महिला की गई जान, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मोकामा में एक महिला को साँप ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई. मोकामो अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों ने उम्मीद की किरण थामे रखी, और महिला को महारानी मंदिर बड़हिया ले जाया गया. परन्तु वहां से भी निराशा हाथ लगी.

Naxatra News
Mokama, Bihar : बीती रात मोकामा में एक महिला को साँप ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई, घटना हाथीदह थानाक्षेत्र के औटा पंचायत स्थित रामटोला की है. मृतका के पति धीरज कुमार ने बताया की देर रात 12 से एक बजे के बीच महिला चिल्लाई और पति को बताया कि उसे सांप ने कई बार काट लिया है. परिजनों द्वारा उसे तुरंत रेफरल अस्पताल मोकामा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उसके बाद भी परिजनों ने उम्मीद की किरण थामे रखी, और महिला को महारानी मंदिर बड़हिया ले जाया गया. परन्तु वहां से भी निराशा हाथ लगी. सुबह पुलिस को इसकी सुचना दी गई. हाथीदह के अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि सांप काटने से एक महिला की मृत्यु के सत्यापन हेतु घटनास्थल पर पहुंचे.
उन्होंने बताया की मृतका की पहचान 20 वर्षीय अनीता देवी, पति धीरज कुमार, निवासी रामटोला हाथीदह के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिये बाढ़ भेज दिया और परिजनों को सुपुर्द करते हुये अग्रिम कारवाई में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा






