तेजस्वी का मोदी के रोड शो पर प्रहार, कहा - बताएं 11 सालों में बिहार को क्या दिया, गुजरात की कितनी कराई तरक्कियां !
तेजस्वी यादव ने मोदी के 2 नवंबर को होने वाले रोड शो पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने गुजरात से तुलना करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री इसका जवाब दें कि 11 सालों के अपने कार्यकाल में उन्होंने गुजरात के लिए क्या-क्या किया. वहीं बिहार को कितनी तरक्की मिली.

Bihar Election 2025
Naxatra News
पटना : प्रधानमंत्री के आगामी 2 नवंबर को पोने वाले रोड शो पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी यादव ने तीखे तंज कसे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार को लेकर नेतागण चुनावी सभाएं करेंगे, मुद्दा यह हैं कि अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री ने बीते 11 सालों में बिहार के लिए क्या कार्य किया.
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा - जबकि बिहार या किसी भी राज्यों की तुलना में गुजरात में कितनी तरक्कियां हुई हैं, ये किसी से छिपा नहीं है.
तेजस्वी यादव ने बिहार के जनता की बात करते हुए आगे कहा कि इस चुनाव के परिणाम में बिहार की जनता भी NDA से छुटकारा पाना चाहती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Muzaffarpur: क्लीनिक में दवाई की आड़ में स्प्रिट की तश्करी, उत्पाद विभाग की करवाई में धराए डॉक्टर
सुरक्षा को लेकर सख्त कतरास पुलिस: पेट्रोल पंपों पर CCTV अपग्रेड करने के कड़े निर्देश






