JPSC-JSSC Protest : छात्रों के आंदोलन में राजनीतिक दलों की एंट्री?, प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वालों की लिस्ट तैयार, जल्द होगी गिरफ्तारी
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ उलझने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप

JPSC-JSSC Protest: JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी और धांधली के विरोध में 10 अगस्त को छात्र संगठनों द्वारा किए गए विधानसभा घेराव मामले में रांची पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। घेराव के दौरान हुए भारी हंगामे, तोड़फोड़ और बैरिकेडिंग तोड़ने के आरोप में पुलिस की विशेष टीम ने 30 से अधिक लोगों को चिह्नित कर लिया है। इन सभी पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ उलझने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप है।
छात्र आंदोलन में राजनीतिक दलों का कनेक्शन!
पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिन उपद्रवियों की पहचान की गई है, वे महज छात्र नहीं हैं, बल्कि उनका जुड़ाव किसी न किसी राजनीतिक दल से है। इससे इस बात को बल मिल रहा है कि छात्रों के इस आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकने और जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी।
कई जिलों के लोग शामिल, वीडियो-तस्वीरों से हुई पहचान
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चिह्नित किए गए उपद्रवी किसी एक क्षेत्र के नहीं हैं। इनमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह और पलामू समेत कई अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम ने प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, वायरल तस्वीरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद इन संदिग्धों की पहचान पुख्ता की है।
गिरफ्तारी की तैयारी तेज, कोर्ट से वारंट लेने में जुटी पुलिस
सबूतों के आधार पर पुलिस ने सभी चिह्नित उपद्रवियों की एक पूरी सूची तैयार कर ली है और अब उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की रूपरेखा बनाई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच टीम जल्द ही न्यायालय में सबूत पेश कर इन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त करेगी। वारंट मिलते ही अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दिल्ली के बुराड़ी से धरे गए दो और मुन्नाभाई!, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID का बड़ा एक्शन, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

JPSC परीक्षा मामले में नया मोड़!, आरोपी लालू यादव ने CID की विशेष अदालत में लगाई जमानत की गुहार







