JPSC परीक्षा मामले में नया मोड़!, आरोपी लालू यादव ने CID की विशेष अदालत में लगाई जमानत की गुहार
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में आरोपी लालू यादव अब अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंच गए हैं।


Ranchi: JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में आरोपी लालू यादव अब अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची स्थित CID की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है।
लालू यादव पर परीक्षा संचालन को प्रभावित करने का आरोप है। अब उनकी याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी।
CID ने दर्ज किया है केस, 24 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है और अब तक 24 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच के दौरान परीक्षा से जुड़े कई लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इसी मामले में लालू यादव का नाम सामने आने के बाद अब उन्होंने गिरफ्तारी से पहले कानूनी राहत के लिए अदालत का रुख किया है।
JSSC परीक्षा मामलों में भी जारी है कार्रवाई
उधर, JSSC परीक्षा कदाचार से जुड़े मामलों में भी CID की कार्रवाई जारी है। एजेंसी ने अलग-अलग मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दिल्ली के बुराड़ी से धरे गए दो और मुन्नाभाई!, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID का बड़ा एक्शन, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

सो रहे कर्मचारी को जगाया और कहा भागो..., फिर चली गोलियां, लोहरदगा में अपराधियों का आतंक







