
Jharkhand Breaking: पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
झारखंड कांग्रेस पार्टी से मंत्री रहे योगेंद्र साव को पार्टी ने तीन वर्षों के लिए बाहर निकाल दिया है.

झारखंड कांग्रेस पार्टी से मंत्री रहे योगेंद्र साव को पार्टी ने तीन वर्षों के लिए बाहर निकाल दिया है.

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज, 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को केंद्रीय सरना समिति और हतमा डहूटोली सरना पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की. और उन्हें सरहुल पूजन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

नीरज कुमार रांची नगर निगम के उपमहापौर निर्वाचित कर लिए गए हैं. उन्हें मेयर रोशनी खलखो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

गामी पर्व ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान राज्य में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई.

दुलारचंद हत्याकांड में मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को जमानत मिल गई है.

संजय सेठ ने राजमार्ग मंत्री से मुलाकात कर झारखंड की वर्तमान सड़क परियोजनाओं और सड़क परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई.

पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज विधानसभा में स्पष्ट और सख्त शब्दों में केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य किसी भी कीमत पर मनरेगा के स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा.

गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव और शपथ ग्रहण संपन्न हो चुका है. भाजपा की विनीता कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है.

प्रथम पाली में प्रश्नकाल और द्वितीय पाली में गैर-सरकारी संकल्प निपटाए जाएंगे. इसी बीच रामनवमी जुलूस को लेकर सियासत भी तेज हो गई है.

पूर्व जिला महासचिव सच्चिदानंद सिंह और जमुआ के कांग्रेस नेता महसर इमाम पर कार्रवाई की गयी है। दोनों पर सोशल मीडिया में पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप है.

त्यागी अक्टूबर 2003 में समता पार्टी और जनता दल के विलय से अस्तित्व में आई इस पार्टी से तब से जुड़े हुए हैं जब यह अस्तित्व में आई थी.

समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर जिला पहुंचे. जहां उन्होंने जगदीशपुर प्रखंड स्तित बैजानी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में सीएम ने जिले को 171 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं की बड़ी सौगात दी.

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने बड़की सरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष शोभा देवी और 12 वार्ड पार्षदों को उनके पदों की शपथ दिलाई. अध्यक्ष पद के शपथ समारोह के बाद सुशील कुमार मंडल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए.

बोकारो के नगर निगम कार्यालय के सभागार में डीसी अजय नाथ झा ने चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और 35 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाया. शपथ लेने के बाद मेयर ने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर काम करेंगे.

विधायक जयराम महतो बयानों पर कांके विधायक सुरेश बैठा ने तंज कसा है उन्होंने कहा कि जयराम को पूरी राजनीतिक जानकारी नहीं है. ऐसा कोई गुंजाइश नहीं है हमारा गठबंधन एक दिन नहीं कई वर्षों से चलता आ रहा है.

बीजेपी विधायक रागिनी सिंह धनबाद के असर्फी अस्पताल के खिलाफ सदन के बाहर धरने पर बैठी. इस दौरान उन्होंने असर्फी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

असम विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी. जिसकी तैयारियां इधर झारखंड में भी शुरू हो गई है. दरअसल, असम चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.

रांची: धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में मुलाकात की।मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सार्थक बातचीत हुई है।

गिरिडीह में डिप्टी मेयर की सीट भी झामुमो के झोली में चली गई. बता दें इस चुनाव में झामुमो समर्थक वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. इस चुनाव से बीजेपी समर्थक दाखिल ही नहीं किया पर्चा.

रांची में झारखंड प्रदेश रसोईया संघ की हजारों महिलाएं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। थाली पीटकर और सड़क पर खाना बनाकर वे न्यूनतम मजदूरी, बीमा और पीएफ लागू करने की मांग कर रही.....

बीजेपी के विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की. उन्होंने हेमंत सरकार के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाते हुए रसोईया और आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए सम्मानजनक मानदेय, ऊर्जा मित्र, सीआरपी और बीआरपी को समान वेतन देने की मांग की.

रांची:झारखंड विधानसभा में सोमवार को ब्लड डोनेशन कैंप में सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट,लोगों को दिया संदेश

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है.

झारखंड कांग्रेस असम चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों के नाम सामने रख चुकी है. साथ ही उनका कहना है कि झारखंड के विकास की ब्लूप्रिंट से उन्हें असम के चुनाव में भारी फायदा मिलेगा.

बिहार को आज नया राज्यपाल मिला, भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने आज पटना स्थित लोकभवन में बिहार के राज्यपाल के रुप में शपथ ग्रहण की. उन्हें पटना हाईकोर्ट के चीफ ने शपथ दिलाई.

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान शनिवार को एयर एम्बुलेंस सेवा को एक्सटेंशन देने से लेकर पेयजल संकट और विस्थापितों के पुनर्वास जैसे मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से जवाब मांगा.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अव्यवस्था का माहौल है और सरकार झूठ की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार से पूछा जाना चाहिए कि आखिर किन कारणों से ऐसी स्थिति पैदा हुई है.

विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन आज बीजेपी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

CM हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ सरायकेला खसरावां जिला पहुंचे. जहां वे अपने मामा गुरु चरण किस्कू के बेटे के विवाह पर आयोजित वर-वधू समारोह में शामिल हुए. इस दौरान मौके पर उन्होंने वर-वधू को खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया.

विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का नोटिस सौंप दिया है. इस नोटिस में लोकसभा के 130 सदस्यों और राज्यसभा के कुल 63 सासंदों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसा जिले के विकास के लिए 512 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कुल 125 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ करने की घोषणा की.

झारखंड विधानसभा के 13वें दिन आज राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे. वे कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को रिक्शे में पीछे बैठाकर पहुंचे. मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में देश में बढ़ती एलपीजी संकट और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया.

गुरुवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक। बैठक में कैबिनेट की सभी मंत्री हुए शामिल ।

असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है।हालांकि इस मुलाकात को महज शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।लेकिन इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे है।

“अपराधी बेखौफ, सरकार गाड़ियों की परेड में व्यस्त”

असम चुनाव को ध्यान में रखते हुए जेएमएम की तैयारियां तेज होती नजर आ रही हैं. आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से खास मुलाकात की.

सदन में सरकार द्वारा रामनवमी के दौरान डीजे पर लगाए प्रतिबंध पर चर्चा हुई, जिसने हंगामे का रूप ले लिया.
असम चुनाव के मद्देनजर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने असम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जेएमएम असम में आदिवासियों को असम चुनाव में जेएमएम की ओर लाने का प्रयास कर रही है.

डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में सत्र के दौरान सीएम से जुड़ा मुद्दा उठाया. उनकी सीएम पर की गई टिप्पणी के बाद इसे रिकॉर्ड से हटाने की मांग की जाने लगी.

लोकसभा अध्यक्ष को हटाने की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण: अनुच्छेद 94 सांसदों को महाभियोग प्रस्ताव लाने की अनुमति कैसे देता है, मतदान के नियम और विपक्ष ने अध्यक्ष ओम बिरला को क्यों निशाना बनाया.

सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जोरदार बहस हुई. इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जोरदार हंगाम हुआ. नौबत ये तक आ गई कि विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो विपक्ष के विधायक को मार्शल आउट करने लगे.

आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन है आज के दिन विपक्ष सदन में सरकार को घेरने का प्रयास करेगी. वहीं सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने को तैयार है.

असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम की तैयारियां तेज हो गई हैं. मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन दो दिन के असम दौरे पर जाने वाले हैं.

विधायक हेमलाल मुर्मू ने सरकार से सवाल करते हुए राज्य में अफीम की खेती में पुलिस की संलिप्तता की बात कही. साथ ही कहा कि अफीम की खेती में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है. जो काफी चिंता का विषय है.

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र होली के बाद फिर से शुरू हो गया है. विधायक सरयू राय ने सरकार से उग्रवादी गतिविधियों से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा है.

डिप्टी मेयर पद पर भाजपा अपना उम्मीदवार बिठाना चाहती है. ऐसा जेएमएम का आकलन कहता है. वहीं भाजपा ने इस बात को नकार दिया है. वहीं जेएमएम के लिए कहा जा रहा है कि वह अल्पसंख्यक तबके से अपना उम्मीदवार इस पद पर उतारना चाह रही है.

बिहार की राजनीति में अचानक आए नीतीश के दिल्ली कूच के फैसले के बाद अब निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं तेज हैं. निशांत को नए सरकार के गठन पर पार्टी की कमान देने की बात की जा रही है.

गिरती प्रजनन दर को देखते हुए एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में 'जनसंख्या प्रबंधन नीति' का प्रस्ताव रखा है. इस नीति के तहत तीसरे बच्चे के जन्म पर सरकार आर्थिक प्रोत्साहन, माता-पिता को विशेष अवकाश और महिलाओं के लिए व्यापक सुविधाएं देगी.

CM हेमंत सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित 'बाहा पर्व' में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे.

