CM हेमंत ने कहा - तपोवन मंदिर हमारी ऐतिहासिक धरोहर, देश- दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र
आज, सोमवार को ची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

Ranchi News: रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज, सोमवार (13 अप्रैल 2026) को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी. इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उन्हें इसका जायजा लेने के लिए मंदिर आने के लिए आमंत्रित किया. 
मौके पर सीएम हेमंत ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है. यह रांची की ऐतिहासिक धरोहर है. इस मंदिर के रिनोवेशन और सौंदर्यीकरण का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा. इस मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होगी. उन्होंने कहा कि यह मंदिर ऐसा हो कि देश- दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने के यहां आएं.
वर्ष 2029 तक मंदिर का निर्माण कार्य हो जाएगा पूर्ण
राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा. फिलहाल फाउंडेशन तक का कार्य पूरा हो चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट श्री आशीष सोमपुरा के निर्देशन में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है.
मौके पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश, श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नव निर्माण निर्माण समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, सदस्य अयोध्या दास और मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा उपस्थित रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में जमुआ MLA मंजू कुमारी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को बताया मोदी सरकार का सशक्त पहल

झारखंड हाईकोर्ट में लोकायुक्त और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई







