पप्पू यादव का नीतीश के बेटे को CM पद के लिए समर्थन, बोले- "सादगी सबसे बड़ी ताकत"
बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी पर नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा भले सीएम पद के लिए नया चेहरा कोई भी हो, सीएम का पद दिल्ली से ही चलाया जाएगा. पप्पू यादव ने निशांत कुमार का सीएम पद के लिए समर्थन भी किया.

Bihar (Darbhanga): बिहार की राजनीति गलियारे में लगातार मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं. दरभंगा पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए हैं. उन्होंने न केवल वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर कटाक्ष किया, बल्कि मुख्यमंत्री पद के लिए एक नए और विनम्र चेहरे की वकालत भी की.
पप्पू यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के जिस नेता का नाम मीडिया में चलता है, वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनता. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बिहार से नहीं बल्कि दिल्ली से तय होता है. जिसे कोई नहीं जानता, अक्सर वही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता है. वहीं पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि जनता ने उन्हें जनादेश दिया है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि वह पद छोड़ते हैं, तो उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.
वही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने और मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया, तो पप्पू यादव ने सकारात्मक रुख अपनाया. उन्होंने निशांत की सादगी और स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा की
"निशांत विनम्र हैं. बिहार को आज ऐसे ही व्यक्ति की जरूरत है जो सरल हो, जो जात-पात और हिंदू-मुसलमान की राजनीति से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चल सके. अगर जेडीयू से किसी को मुख्यमंत्री बनना है, तो निशांत कुमार के नाम में कोई हर्ज नहीं है."
रिपोर्ट: अमित कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ज्ञान भारती मिशन के तहत पौराणिक कथा एवं पांडुलिपियों की संरक्षण अभियान की शुरुआत

BREAKING: कटिहार के कोढ़ा में भीषण सड़क हादसा, दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर







