Jairam Mahato की पार्टी JLKM को बड़ा झटका ! कई नेताओं ने थामा AJSU का दामन
जेएलकेएम पार्टी को बड़ा झटका देते हुए कई नेताओं ने आजसू पार्टी का दामन थाम लिया है, सभी ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

Ranchi News: कोयलांचल में जयराम महतो की पार्टी JLKM को बड़ा झटका लगा है. बता दें, पार्टी के कई नेताओं ने JLKM का साथ छोड़ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने राजधानी रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आजसू सुप्रिमो सह सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के समक्ष पार्टी का दामन थामा. वहीं इस मिलन समारोह के कार्यक्रम के दौरान जेएलकेएम से आजसू पार्टी में आए नेताओं का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की तैयारी करनी होगी.
राज्य सरकार से निराश हो चुकी है जनता- सुदेश
वहीं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए हुए सुदेश महतो ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार से जनता निराश हो चुकी है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति फिर दयनीय हो चुकी है. महिलाओं की सुरक्षा दांव पर है. उन्होंने कहा कि कभी पेपर लीक होने की खबर आती है तो कभी ट्रेज़री घोटाला सामने आता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध है कि अगर असम चुनाव की थकान मिट गई है तो थोड़ा राज्य की जनता के दर्द की तरफ ध्यान दिया जाए. राज्य में कुछ गिरोह बेखौफ होकर छात्राओं और महिलाओं की आबरू से खेल रहे हैं. उनमें कानून का भय नहीं दिखता.
JLKM के ये नेता हुए आजसू में शामिल
आजसू पार्टी का दामन थामने वाले JLKM नेताओ में निर्मल महतो और गजेंद्र महतो उर्फ पप्पू , जबकि अलग-अलग राजनीतिक दलों के दर्जनों नेताओं (विजय कुमार पासवान, डा. प्रिंयका कुमारी, दिलीप कु. महतो, संतोष कु. राम, रोहित पांडे, मोनू पाडे, राजेश पांडे, धीरज पांडे,, पिकु पौडे, विवकी रविदास, नरेश राय, अनिल हरि, सीताराम महतो) ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आजसू कार्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, बबीता कुमारी, दीपक महतो जी, संजय मेहता, परवाज खान, संतोष महतो, नरेश महतो, सचिन महतो सहित अन्य उपस्थित रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अनियमित बिजली आपूर्ति और डिजिटल मीटर से लूट पर BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा







