बिहार में पहली बार बनेगी BJP की सरकार, नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी
बिहार की राजनीति में आज एक युग का समापन और एक नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है. बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

Bihar New CM: बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और एक नए अध्याय की शुरूआत होने जा रही है. बता दें, बिहार में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक भवन (राजभवन) जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. लंबे इंतजार के बाद बिहार की राजनीति में यह तय हो गया है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री अब सम्राट चौधरी होंगे. दरअसल, बीजेपी विधानमंडल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा कर दी गई है.
सम्राट चौधरी 15 अप्रैल 2026 की सुबह 11 बजे लोक भवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे. हालांकि अभी इसकी औपचारिक ऐलान होना बाकी है. बता दें, इससे पहले नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर रहे और आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही नीतीश युग अंत हो गया, अपने कार्यकाल के अंतिम कैबिनेट की बैठक में नीतीश ने इस्तीफे की बात सबके सामने रखी.
नए मंत्रीमंडल में सीएम सहित 24 मंत्री हो सकते हैं शामिल
बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही संभावित मंत्रिमंडल और सरकार के फॉर्मूले की जानकारी सामने आने लगी है. जिससे राज्य की सियासी हलचल और तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते हैं. जिसमें BJP कोटे से CM समेत 11 मंत्री और जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री, एलजेपी (रामविलास) से 2 और हम और आरएलएम से 1-1 मंत्री बनाए जाने की चर्चा हैं. इनमें BJP कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह जबकि JDU कोटे से विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Women Reservation Bill : सरकार ने संशोधन विधेयक का मसौदा जारी किया, लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 करने का लक्ष्य

Bihar के लिए जो दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा : सम्राट चौधरी







