बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा
बिहार सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद बिहार पुलिस ने मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए बांका का रहने वाला आरोपी को गुजरात से दबोच लिया है.

Bihar News: देश के अलग-अलग हिस्सों में जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस फौरन एक्शन लिया और मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए बांका के रहने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है. साथ ही धमकी देने वाले फोन को भी अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को बिहार लेकर आ रही है. जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि धमकी देने की असली वजह क्या थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से धमकी देने की खबर सामने आने का बाद बिहार पुलिस ने इसपर तुरंत एक्शन लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग शुरू की और इस दौरान आरोपी का पीछा करते-करते पुलिस गुजरात के साणंद जा पहुंची और वहीं से आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की शिनाख्त बिहार के बांका जिले का निवासी शेखर यादव के रुप में हुई है, गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार वापस लेकर आ रही है. इससे पूर्व पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी.
ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी. इसके बाद ही धमकी देने की असली वजह का पता चल पाएगा. पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी कि उसने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी क्यों दी थी इसकी पीछे की पूरी वजह क्या रही होगी. या फिर वह आरोपी किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं? राज्य के मुखिया की सुरक्षा का मामला होने की वजह से पुलिस इस पूरे मामले में तह तक जाने में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी शेखर क लगा था कि बिहार से दूर रहने पर वह पुलिस की निगाहों से बच निकलेगा. लेकिन पुलिस ने सतर्कता पूर्वक मामले में कार्रवाई शुरू की. आरोपी के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया और उसे गुजरात से दबोच लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार

चंपारण के दो सपूतों ने बढ़ाया जिले का मान, अलग-अलग क्षेत्रों में रच रहे सफलता की मिसाल







