कहलगांव के कुआ पुल की मरम्मत में तेजी लाने का निर्देश, पथ निर्माण मंत्री ने की कार्यों की समीक्षा
भागलपुर के कहलगांव स्थित कुआ पुल की मरम्मत को लेकर पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने काम में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


भागलपुर: कहलगांव स्थित कुआ पुल की मरम्मत को लेकर पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंत्री ने पुल की मौजूदा स्थिति और चल रहे मरम्मत कार्यों की जानकारी लेते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पुल की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द इसे सामान्य स्थिति में लाकर लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष जोर
पथ निर्माण मंत्री ने भागलपुर के कहलगांव के कुआ पूल को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि, कुआ पुल के मरम्मति कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए और पुल को जल्द से जल्द पूर्व की स्थिति में बहाल किया जाए।
उन्होंने कहा कि मरम्मति कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएँ।
‘लोगों का सुरक्षित आवागमन प्राथमिकता’
मंत्री ने कहा कि आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि विभाग के निर्देश के बाद कुआ पुल की मरम्मत का काम कितनी तेजी से पूरा होता है और पुल को सामान्य आवागमन के लिए कब तक पूरी तरह बहाल किया जाता है।
(भागलपुर से अतीश दीपांकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BREAKING: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के घर EOU की रेड!

मोतिहारी में हथियारों का ‘जखीरा’! 5 पिस्टल, 10 मैगजीन के साथ झोला लेकर पहुंचा था सप्लाई करने







