BREAKING: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के घर EOU की रेड!
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्थित शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के आवास पर EOU की छापेमारी जारी है। सुबह से चल रही कार्रवाई में अधिकारी दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रहे हैं।


बेगूसराय: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के बेगूसराय स्थित आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी जारी है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा परोरा स्थित उनके घर पर गुरुवार सुबह से ही EOU की टीम पहुंची हुई है।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मी आवास को घेरे हुए हैं और घर के अंदर दस्तावेजों समेत अन्य सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। छापेमारी को लेकर आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई है।
घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़
EOU की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग अजय कुमार सिंह के आवास के बाहर जुटने लगे। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अधिकारी लगातार घर के अंदर जांच कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई दस्तावेजों और अन्य सामान की पड़ताल की जा रही है।
छापेमारी की वजह अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल EOU की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह छापेमारी किस मामले या आरोप से संबंधित है और जांच के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल EOU की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है। छापेमारी के नतीजे और जांच में सामने आने वाली जानकारी का इंतजार है।
(बेगूसराय से बबलू आई रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में हथियारों का ‘जखीरा’! 5 पिस्टल, 10 मैगजीन के साथ झोला लेकर पहुंचा था सप्लाई करने

कैमूर में नए DM की एंट्री, शपथ लेते ही बताया क्या होगा सबसे बड़ा फोकस







