राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस का सरेंडर!
रांची: झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर अभी से ही खींचातानी शुरू हो गई है। प्रमुख सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी मानता है।

लेकिन इसके लिए सत्तारूढ़ दल कांग्रेस का साथ अहम होगा । चूंकि संख्य के लिहाज से बिना कांग्रेस के सहयोग से जेएमएम के दोनों सीटों पर कब्जा संभव नहीं है।इस लिए जेएमएम की राह में रोड़ा दिख रहा हैं।
लेकिन इन सब के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू के बयान से अब यह लगने लगा है कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी अपनी दावेदारी में कमजोर हो गई है। दरअसल के राजू ने राज्यसभा में कांग्रेस के एक सीट के दावे के सवाल पर कहा है कि इसको लेकर आलाकमान के नेतृत्व में वह मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा है कि वह कोशिश करेंगे कि गठबंधन दल राज्यसभा में कांग्रेस उम्मीदवार को भेजने में सहयोग दें। कांग्रेस आलाकमान को भी इसकी जानकारी है। कांग्रेस आलाकमान के नेतृत्व में वह इलेक्शन रिजल्ट के बाद मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
के राजू ने कहा है कि जो गठबंधन सरकार को फायदा पहुंचाएगा।उस आधार पर सीट का बंटवारा होगा।उसी पर बात की जाएगी।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों सीट पर उम्मीदवार झामुमो के होंगे। तो कांग्रेस संतुष्ट नहीं होगी।वह कोशिश करेंगे कि कांग्रेस की तरफ से भी एक उम्मीदवार राज्यसभा भेजा जाए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के मिर्जागंज में धूमधाम से मना भामाशाह का जयंती समारोह, सांसद और उद्योगपतियों सहित कई नामचीम ने की शिरकत

सीआईडी ने ट्रेज़री घोटाले मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,मिला एक करोड़ का संदिग्ध लेनदेन







