मध्यप्रदेश में पोस्टर वॉर से चढ़ा सियासी पारा, BJP सांसद के 'Missing' पोस्टर वायरल
मध्य प्रदेश के शाजापुर में सांसद और पूर्व विधायक के बीच तीखी जुबानी जंग ने पोस्टर का रूप अख्तियार कर लिया है. इस पोस्टर वॉर की शुरुआत बीजेपी सांसद के राहुल गांधी को मोस्ट वांटेड बताए जाने के बाद हुई.

MP (Shajapur): मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में इन दिनों पोस्टर वार ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. रविवार को शाजापुर देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और कालापीपल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है, जिसने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है.
दरअसल, सासंद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर राहुल गांधी को “वांटेड” बताते हुए एक पोस्ट साझा की. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी पर नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए. पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज में “आखिरी बार तीर चलाते हुए देखा गया” जैसी टिप्पणी भी की गई.
इस पोस्ट के वायरल होते ही शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक और राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए अपने फेसबुक पर “MISSING” पोस्टर जारी कर दिया. उन्होंने लिखा कि जो खुद अपने संसदीय क्षेत्र से गायब है और किसानों के डर से छिपा हुआ है, वही राहुल गांधी को वांटेड बता रहा है. साथ ही उन्होंने “गुमशुदा सांसद” लिखे पोस्टर के जरिए जनता के विरोध को भी दर्शाया.
दोनों नेताओं के बीच यह पोस्टर वॉर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और समर्थकों के बीच भी तीखी बहस छेड़ चुका है. राजनीतिक जानकारो का मानना है कि आने वाले समय में यह सियासी टकराव और तेज हो सकता है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिल सकता है.
रिपोर्ट: अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महिला विधेयक की आड़ में परिसीमन का खेल खेलने वाली भाजपा सरकार का फूट चुका है भांडा:कांग्रेस

लोकतंत्र के पहरेदारों ने लोकतंत्र को कलंकित होने से बचा लिया:कांग्रेस







