उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा प्लान! राजगीर में 3 दिन तक होगा महामंथन
उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी पार्टी 20 से 22 अगस्त तक राजगीर में तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित करेगी। इसमें शिक्षा सुधार, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।


पटना: बिहार में चुनावी हलचल भले ही थम गई हो, लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां अभी भी जारी हैं। अब उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने भी संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए राजगीर में तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित करने का फैसला किया है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुशवाहा ने बताया कि यह शिविर 20, 21 और 22 अगस्त को होगा। 3 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पार्टी के मौजूदा कामकाज, आगे की दिशा और संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
शिक्षा पर भी होगी खास चर्चा
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है। राजगीर में होने वाले शिविर में बिहार की शिक्षा व्यवस्था और उसमें सुधार को लेकर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही संगठन को जिला और प्रखंड स्तर तक मजबूत करने पर भी नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे। पार्टी की कोशिश है कि आने वाले समय में संगठन को ज्यादा सक्रिय और मजबूत बनाया जाए।
शिविर में सदस्यता अभियान को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहती है। इसके लिए नए सदस्यों तक पहुंचने, संगठन का विस्तार करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक ले जाने के तरीकों पर चर्चा होगी।
जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल
कुशवाहा ने बताया कि यह शिविर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए नहीं है। इसमें जिला अध्यक्षों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को ही बुलाया गया है।यानी पार्टी के वरिष्ठ और संगठन से जुड़े प्रमुख नेता तीन दिनों तक साथ बैठकर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









