मंत्री के पहुंचते ही फारबिसगंज में दिखा BJP का जोश
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और अररिया के प्रभारी मंत्री रामचंद्र प्रसाद के फारबिसगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद साह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने जिले के विकास और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।


बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री सह अररिया ज़िला प्रभारी रामचंद्र प्रसाद का फारबिसगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह फारबिसगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह के स्थानीय आवास पर आयोजित हुआ। मंत्री महोदय के आवास पर पहुंचते ही शंभू प्रसाद साह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यकर्ताओं के उत्साह ने बढ़ाया मंत्री का हौसला
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अपार स्नेह और सम्मान उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने ज़िले के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने अररिया ज़िले के प्रभारी मंत्री के रूप में क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और चौमुखी विकास का भरोसा दिलाया।मेजबान और वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह ने मंत्रीजी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामचंद्र प्रसाद के कुशल नेतृत्व में अररिया ज़िला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बख्तियारपुर में गंगा का कहर! एक ही परिवार की 7 बच्चियां डूबीं

‘वंदे मातरम्’ पर BJP का कांग्रेस को अल्टीमेटम, बेगूसराय में फूंके गए पुतले







