आँखों को निकला, चेहरा भी कुचला! रात में घर से बाहर निकले प्रणय की सुबह स्कूल की पीछे...
बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र में युवक प्रणय कुमार का शव सरकारी स्कूल के पीछे कमला बहियार में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है।


बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले गया और उसे धारदार हथियार से चेहरे कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने युवक का आंख निकाल लिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवक हत्या की खबर लगते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया और घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई।
धारदार हथियार से चेहरे पर वार, आँखें भी निकल ली
यह पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल स्थित कमला बहियार की है। मृतक युवक की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल वार्ड नंबर 5 के रहने वाले उमा पासवान का पुत्र प्रणय कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि प्रणय कुमार बीती रात घर से निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। आज सुबह मंझौल स्थित सरकारी स्कूल के पीछे कमला बहियार में युवक का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया है कि जब पहचान करने के लिए पहुंचे तो इसकी पहचान प्रणय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि प्रणय कुमार को अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या की है। परिजनों ने यह भी बताया है कि प्रणय कुमार को अपराधियों ने पहले बेरहमी से पिटाई की उसके बाद धारदार हथियार से चेहरे को बिगड़ दिया है और उससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने आंख निकाल दी।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस हत्या की सूचना मिलते ही एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
एसपी मनीष ने बताया कि कमला गांव में एक डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी भारी चीज से उसके चेहरे और आंखों पर प्रहार करके कुचला गया है और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को एक सरकारी स्कूल के पीछे बहियार में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या से जुड़े पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
(बेगूसराय से बबलू की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘राष्ट्रीय सम्मान का अपमान’ का आरोप, सहरसा में कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्रदर्शन

Income Tax-GST अफसर बनकर कारोबारी को लूटा, 40.50 लाख लूट में 3 गिरफ्तार







