बख्तियारपुर में गंगा का कहर! एक ही परिवार की 7 बच्चियां डूबीं
पटना के बख्तियारपुर स्थित रानीसराय गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक ही परिवार की सात बच्चियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां अभी लापता हैं। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।


पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। रानीसराय गंगा घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान सात बच्चों के डूबने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से तीन बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गईं बच्चियां
लापता बच्चों में राधिका कुमारी, आरती कुमारी, नंदनी कुमारी और बबली कुमारी शामिल हैं। वहीं, डूबने वाले बच्चों के पिता के नाम कमलेश चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी और मंटू चंद्रवंशी बताए गए हैं इनके बारे में बताया गया की सभी आपस में भाई हैँ और एक ही परिवार से हैँ| बताया जा रहा है कि बच्चियां रानीसराय गंगा घाट पर नहाने गई थीं। इसी दौरान एक के बाद एक सात बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव की कोशिश शुरू की।
स्थानीय लोगों की मदद से तीन बच्चियों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं चार बच्चियां तेज धारा में बह गईं और उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय गोताखोरों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में लापता बच्चों की तलाश लगातार जारी है। वहीं, SDRF की टीम का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल स्थानीय गोताखोर नदी में खोजबीन कर रहे हैं और घाट पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस प्रशासन की निगरानी में लापता बच्चों की तलाश जारी है।
(बख़्तियारपीर से रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









