BIG Breaking: अब सदन में दिखेगा प्रशांत किशोर का अंदाज! बांकीपुर विधायक ने ली शपथ
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।


पटना: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान प्रशांत किशोर की पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद समर्थकों और पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। प्रशांत किशोर के विधानसभा पहुंचने को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका के बाद अब विधानसभा के भीतर उनकी नई भूमिका शुरू हो गई है।
‘यह मेरे लिए गौरव और बड़ी जिम्मेदारी’
प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस विधानसभा में कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, केदार पांडेय, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे नेता सदस्य रह चुके हैं, उस सदन का सदस्य बनना उनके लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की सदस्यता उनके लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। अब उनका लक्ष्य बिहार और बिहार के समाज की बेहतरी के लिए काम करना है।
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
लखीसराय हादसे पर जताया दुख
वहीं, लखीसराय के अशोकधाम में सावन की तीसरी सोमवारी के दौरान हुई भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत पर प्रशांत किशोर ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है और वह जल्द ही घटनास्थल पर जाने के लिए रवाना होंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले वह मौके पर जाकर पूरी घटना की जानकारी लेंगे और उसके बाद ही इस मामले पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









