बोकारो के पुष्पा महतो कांड में आजसू ने की सीबीआई जाँच की माँग
बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से 21 जुलाई 2025 को लापता हुई पुष्पा महतो मामले को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी नेताओं ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने और बोकारो एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

Jharkhand (Ranchi): बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से 21 जुलाई 2025 को लापता हुई पुष्पा महतो मामले को लेकर आजसू पार्टी ने रांची स्थित अपने मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी नेताओं ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने और बोकारो एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग की। पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में घोर लापरवाही बरती और केस को मोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मां रेखा देवी ने 21 जुलाई को ही अपहरण का आवेदन दिया था, जिसमें आरोपियों के नाम भी थे, लेकिन पुलिस ने आवेदन की तारीख बदलकर 24 जुलाई कर दी और लंबे समय तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। भारी दबाव के बाद 4 अगस्त 2025 को एफआईआर दर्ज की गई, जो पुलिस की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि मामले में प्रगति नहीं होने पर पीड़ित परिवार को झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एसआईटी का गठन किया गया। इसके बावजूद नौ महीने तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई और बाद में पुलिस ने एक नरकंकाल मिलने का दावा किया। आजसू के जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि एसपी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। वहीं पार्टी नेत्री बबीता कुमारी ने कहा कि अगर हर पीड़ित को न्याय के लिए हाईकोर्ट जाना पड़े, तो यह व्यवस्था की विफलता है। पीड़िता की मां रेखा देवी ने कहा कि पुलिस के रवैये से वह पूरी तरह निराश हो चुकी हैं और न्याय की उम्मीद अब केवल न्यायालय से है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या ! घटना को अंजाम देकर घर से सभी फरार

गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी







