झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, CRF फंड से 15 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, CRF फंड से 15 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति से मंत्री को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने ओरमांझी में प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण कार्य में हो रही देरी पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि अब तक कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल चौधरी को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि निर्माण कार्य अविलंब शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि ठेकेदार कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए या उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि झारखंड को सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यदि भूमि अधिग्रहण एवं वन स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाती है, तो केंद्र सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है और झारखंड में बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण कार्य किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सेंट्रल रोड फंड (CRF) के अंतर्गत झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 सड़क निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, सांसद विद्युत वरण महतो, सांसद बीडी राम तथा पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, राकेश भास्कर, मुकेश मुक्ता शामिल थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय, राज्यपाल ने दिलाई CM पद की शपथ, कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- “जेपी गोलंबर बना जलियांवाला बाग”







