'मैं मानहानि केस से डरने वाला नहीं, मै जानता का सेवक हूं...'मंत्री के FIR पर बोले विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा दर्ज FIR पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं इन मानहानि केसे से डरने वाला नहीं हूं और ऐसे एक लाख मानहानि केस मेरे ऊपर हो जाए,

Garhwa /Jharkhand (Report By- Atul Dhar Dubey): पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा थाना में केस दर्ज करवाने के बाद गढ़वा से बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इन मानहानि केसे से डरने वाला नहीं हूं और ऐसे एक लाख मानहानि केस मेरे ऊपर हो जाए, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं जानता ने मुझे चुनकर विधायक बनाया है और मैं जानता के लिए आवाज उठाता हूं. आगे भी उठाऊंगा.
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि मैंने एक नाम ही पूछा था कि उनके पिता जी कब से स्वतंत्रता सेनानी हो गए. उन्होंने आगे बताया कि ज़ब मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा में 2009 और 2014 में विधानसभा के चुनाव में क्षेत्र में घूम रहे थे तो उस समय गांव के भोले-भाले लोगों को ये क्यों नहीं बताया कि मेरे पिता जी स्वतंत्रता सेनानी थे. जब 2019 में चुनाव जीत गए तब लोगों को बता रहे है कि मेरे पिता जी स्वतंत्रता सेनानी हैं.
उन्होंने कहा कि मिथिलेश ठाकुर सरासर झूठ बोल रहे है इनको ये बताने में शर्म क्यों आ रहा है कि इनके पिता जी वन विभाग में कर्मचारी थे. और उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा की भोले-भाले महिलाओं के साथ ब्लैकमेल करने का काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि मेरे पास फोटो और वीडियो दोनों उपलब्ध है.
विधायक तिवारी ने कहा कि मंत्री के भाई गढ़वा में जितने भी ठीकेदार थे सभी में पार्टनरशिप है और चुनाव जीतने के बाद जमीन धका-धक ख़रीदा रहा था लेकिन चुनाव हारने के बाद जमीन क्यों नहीं ख़रीद रहा है सब पेयजल घोटाला से जमीन ख़रीदाया था उनके साथ गढ़वा-पलामू के दर्जनों माफिया घूमते है और जमीन का कारोबार करते है !
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पुलिस को मिला भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद.. बिरसा मुंडा हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जमुनिया नदी में तैरता मिला था महिला का बोरे में बंद किया शव, बिजनेस पार्टनर का पुलिस ने खोला राज







