बिहार में आज से सम्राट युग की शुरुआत, राज्य को पहली बार मिला BJP का मुख्यमंत्री
बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और एक नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है. आज पटना स्थित लोक भवन (राजभवन) में बीजेपी लीडर सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली.

Bihar New CM Oath Ceremony: बिहार में पिछले करीब 20 वर्षों बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है इसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और एक नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है. आज पटना स्थित लोक भवन (राजभवन) में बीजेपी लीडर सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली. उन्हें राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिससे राज्य में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हुआ है. लोकभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार की कमान संभाली.
JDU कोटे से डिप्टी सीएम बने विजय-बिजेंद्र
शपथ ग्रहण समारोह को संक्षिप्त रखा गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बिहार कैबिनेट में केवल दो वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है जो JDU कोटे के उपमुख्यमंत्री है. इनमें विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं. बिहार में बीजेपी के लिए यह किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है क्योंकि वर्षों बाद राज्य में सियासी समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बीजेपी अब राज्य में 'जूनियर पार्टनर' के बजाय मुख्य भूमिका में आ चुका है. इसके अलावा बिहार की इतिहास में यह भी पहली बार हुआ है जब जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री राज्य सरकार के हिस्सा बने हो.
नीतीश कुमार के विश्वास का नतीजा- विजय चौधरी
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, कि 'आज मैंने जो शपथ ली है, इसके लिए नीतीश कुमार के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं. उन्हीं के विश्वास का ये नतीजा है कि मुझे आज ये जिम्मेदारी मिली है, नीतीश कुमार के जो रास्ते हैं, उनकी नीतियां, तरीके, उनके कार्यक्रम और उनकी कार्यशैली हैं... हम उसी पर चलने का कार्य करेंगे.'
आगे कहा कि 'नीतीश कुमार का अब तक जो मॉडल था उसमें BJP भी थी. अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है. नीतीश कुमार भी बिहार के मॉडल में हैं BJP भी और अन्य 3 पार्टियां भी हैं. नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता. जो सोच नीतीश कुमार की है, उनके कार्य करने का तरीका अद्भुत है उनके साथ हमने बहुत कुछ सीखा है और हम उसी आधार पर आगे बढ़ते रहेंगे. हमारे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी यही बातें कही हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उसी को आगे बढ़ाएंगे इसलिए न कहीं कोई कंफ्यूज़न है और न समझदारी का भाव है.'
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन

तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर: सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कला से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई







