पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय ने समाप्त करवाया भूख हड़ताल अनशन, जारी रहेगा धरना
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू व JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदे ने नारियल पानी पानी और जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाया.

Ranchi News: रांची सेक्टर वार्ड 41 सामुदायिक भवन मामले में पिछले 5 दिनों से लगातार अनशन भूख हड़ताल में बैठे समाजसेवी विशाल सिंह को आज, रविवार (26 अप्रैल 2026) को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू व JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदे ने नारियल पानी पानी और जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाया. 
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि ये लड़ाई आम जानता की है. उनके द्वारा बनाया गया सामुदायिक भवन को नगर निगम कब्जा करना चाहती है. जबकि वो जमीन एच. ई. सी के अंतर्गत आता है मौके पर सुबोधकांत सहाय ने धरना स्थल से नगर आयुक्त को कॉल किया और इसकी जानकारी देते हुए तत्काल इस भवन को खोलने का निर्देश दिया.
मौके पर महानगर कांग्रेस जगरनाथपुर प्रखंड के अध्यक्ष रवि शंकर ने कहा कि आज सिर्फ अनशन समाप्त हुआ है धरना तब तक जारी रहेगा जब तक निगम के लोग इस भवन को पुनः खोल नहीं देते. महानगर महासचिव सह प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि निगम बीजेपी के मेयर डिप्टी मेयर के इशारों पर काम कर रही है. अधूरी जानकारी के साथ पार्षद द्वारा जबरन ताला लगवाया गया है. धरना तब तक जारी रहेगा, जबतक निगम के लोग इस भवन को खोल नहीं देते. मौके पर ज्योति मथारू, अजयनाथ सहदेव, कमल ठाकुर, निश्चल सिंह, विक्की, गोल्डी, अनिकेत, नील और उस क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







