
सावधान, सरस्वती पूजा में डीजे या ऑर्केस्ट्रा बजाया तो... मोतिहारी में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, SP का कड़ा निर्देश
सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर मोतिहारी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. SP स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है.




































































