मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए भावुक, दिवंगत सेवादार के श्राद्ध में पहुंचे पैतृक गांव कल्याण बिगहा
नीतीश कुमार अपने दिवंगत सेवादार स्व. सीताराम प्रसाद के श्राद्धकर्म में शिरकत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बताया जाता है कि स्व. सीताराम प्रसाद का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दशकों पुराना और गहरा जुड़ाव रहा.

BIHAR (NALANDA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे. यहां उन्होंने अपने दिवंगत सेवादार स्व. सीताराम प्रसाद के श्राद्धकर्म में शिरकत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने स्व. सीताराम प्रसाद के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री नीतीश के साथ था दशकों पुराना और गहरा जुड़ाव
बताया जाता है कि स्व. सीताराम प्रसाद का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दशकों पुराना और गहरा जुड़ाव रहा. वे मुख्यमंत्री के शुरुआती राजनीतिक जीवन से ही उनके साथ जुड़े रहे और एक सच्चे, निष्ठावान एवं भरोसेमंद सेवादार के रूप में पहचाने जाते थे. मुख्यमंत्री के पैतृक गांव कल्याण बिगहा स्थित आवास की देखरेख से लेकर उनसे जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सीताराम प्रसाद निभाते थे. सादगी, ईमानदारी और सेवा भाव के लिए स्व. सीताराम प्रसाद की इलाके में विशेष पहचान थी. उनके निधन से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.
प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री ने निभाया कर्तव्य
मुख्यमंत्री की मौजूदगी से श्राद्धकर्म के दौरान सीताराम प्रसाद के परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम दिखी और पूरा वातावरण भावुक हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा एक बार फिर उनके मानवीय और संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है, जहां उन्होंने सत्ता और प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर अपने पुराने सेवादार के प्रति अंतिम कर्तव्य निभाया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कटिहार में कचरा फेंकने घर से निकली बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागे 3 शातिर अपराधी

बिहार के हाजीपुर में जढुआ ओपी के थाना प्रभारी ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला






