कहलगांव NTPC का बड़ा कदम, 80 युवाओं को मिलेगा प्लास्टिक प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग का प्रशिक्षण
कहलगांव NTPC ने CIPET भागलपुर के साथ MoA साइन किया है। इसके तहत आसपास के गांवों के 80 युवाओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि यह प्रशिक्षण प्लेसमेंट से भी जुड़ा होगा।


भागलपुर: रोजगार की तलाश कर रहे स्थानीय युवाओं के लिए कहलगांव एनटीपीसी की ओर से अच्छी खबर सामने आई है। NTPC कहलगांव ने CIPET भागलपुर के साथ समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत आसपास के गांवों के 80 युवाओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह पहल एनटीपीसी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शुरू की गई है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण को प्लेसमेंट से जोड़ा गया है, यानी युवाओं को सिर्फ स्किल सिखाने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की कोशिश भी की जाएगी।
80 युवाओं को मिलेगा इंडस्ट्री-फोकस्ड प्रशिक्षण
इस पहल के तहत आस-पास के गाँवों के 80 युवाओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग एवं प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में प्लेसमेंट- लिंक्ड कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा| इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल से सुसज्जित करना है, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। यह पहल युवाओं को स्थायी रोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
NTPC और CIPET के अधिकारियों ने की पहल की शुरुआत
इस अवसर पर कहलगांव NTPC के परियोजना प्रमुख, रविंद्र शर्मा, एवं अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), मनोरंजन सारंगी थें। वहीं CIPET भागलपुर के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अवीत लाकड़ा उपस्थिति थें।
कहलगांव NTPC की पीआरओ प्रिया ने कहा कि, NTPC कहलगाँव द्वारा की गई यह पहल स्थानीय समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना न केवल उनके भविष्य को सशक्त करेगा, बल्कि क्षेत्र में सतत आजीविका एवं समावेशी विकास को भी बढ़ावा देगा।
भागलपुर से अतीश दीपंकर की रिपोर्ट।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

1 सितंबर से विक्रमशिला सेतु पर नो एंट्री! अब क्या होगा भागलपुर-नवगछिया का कनेक्शन? सामने आया ये प्लान

बिहार के 4 डिग्री कॉलेजों पर गिरी मान्यता रद्द की गाज, आखिर क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?







