दुलारचंद यादव को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जनसभा का आयोजन, बिहार चुनाव के दौरान हुई थी मौत
बिहार चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की मौत हुई थी. जिस मामले में न्याय देने की मांग करते हुए दुलारचंद यादव के परिजनों ने जनसभा का आयोजन किया था.

BIHAR (BARH): पटना जिला के बाढ़ में दुलारचंद यादव के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर न्याय महासभा का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में लोग बाढ़ स्टेशन के पास स्थित उनके घर पहुंचे. लोगों ने दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर कार्रवाई की मांग की. न्याय महासभा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही. उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता गगन यादव एवं बिहार से संतोष यादव ने सभा का नेतृत्व किया.

‘हत्याकांड में हाई प्रोफाइल लोग शामिल, पुलिस मामले की करे जांच’
मौके पर संतोष रेणू यादव ने कहा कि दुलारचंद यादव की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. पीड़ित परिजनों के द्वारा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है. सामाजिक पटल पर मौजूद लोगों को न्याय महासभा में पहुंचने का आह्वान किया गया था. इस हत्याकांड में हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच करे और दोषियों पर न्यायालय के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाये. ताकि कोई इस प्रकार की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके.

बिहार चुनाव में पियूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हुई थी मौत
दरअसल बिहार चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की मौत हुई थी. तब जदयू के अनंत सिंह और जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी के काफिले में भिड़ंत हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए और कई गाड़ियों के शीशे फूट गये थे. जिसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था.

रिपोर्ट : रविशंकार शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






