भागलपुर को बदलने का प्लान तैयार! ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने जनता के साथ लिया बड़ा संकल्प
बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भागलपुर पहुंचे, जहां ‘विकसित भागलपुर संकल्प सह संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विकास पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि


भागलपुर: बिहार सरकार के उर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल विकसित भागलपुर संकल्प सह संवाद कार्यक्रम में भागलपुर पहुंचे। जहां जदयू कार्यालय पहुंचे मंत्री को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उर्जा मंत्री तिलकामांझी चौक पर शहीद तिलकामांझी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कैसे विकसित हो भागलपुर?’
बिहार सरकार के उर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एक निज होटल में आयोजित विकसित भागलपुर संकल्प सह संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां काफी संख्या में कार्यकर्ता सहित स्थानीय विधायक जन प्रतिनिधि मौजूद थें। इस दौरान बिहार सरकार के उर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि, भागलपुर कैसे विकसित हो साथ ही भागलपुर किस तरह आगे बढ़े इसी को लेकर भागलपुर में एक विकसित भागलपुर संकल्प सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां सीधा जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से समस्या का समाधान कर भागलपुर को विकसित बनाने में सरकार और स्थानीय जन प्रतिनिधि सफल हो सके।
जानता के साथ पूरा होगा विकसित भागलपुर का संकल्प
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयासों से विकास संभव नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की कोशिश की जाएगी, ताकि भागलपुर को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी ‘विकसित भागलपुर’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।
(भागलपुर से अतिश दीपंकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

DM के सामने खुली शिकायतों की पोटली! मोतिहारी के रुलही में लगा खास ‘सहयोग शिविर’

बच्चों की वर्दी से लेकर एंबुलेंस तक बेहाल! नेता के वादों से बना है सड़क पर कीचड़ का समंदर







