गर्दनीबाग आंदोलन के बीच BPSC का बड़ा धमाका! TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी
पटना के गर्दनीबाग में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच BPSC ने TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।


पटना: गर्दनीबाग में चल रहे छात्र विरोध के बीच BPSC द्वारा TRE -4 के वेकेंसी की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. BPSC द्वारा लागू TRE 4 वेकेंसी के तहत 32,388 रिक्त पादों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 राखी गई है। आपको बताते चले की आवेदन करने की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगी।
आवेदन के लिए भरना होगा फॉर्म
छात्रों को आवेदन करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा जिसकी तय राशि छात्र 29 सितंबर तक जमा कर पाएंगे। भुगतान प्रारंभ होने की तारीख 1 सितंबर से ही आखी गई है। अब गर्दनीबाग में आंदोलन पे बैठे छात्र, जो के इस नोटिफिकेशन का इंतज़ार कर रहे थे आसानी से फॉर्म भर सकेंगे।
बिहार के शिक्षा मंत्री ने इस पर अपनी टिप्पणी देते हुआ कहा कि कुछ लोग मुझे कुर्सी से हटाने के पीछे पड़े हुए है। मुजगे उनपर हसी आती है क्युकी बीपीएससी से सारी तैयारी पहले ही करके रखी हुई थी और ये आना ही था।


specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

DM के सामने खुली शिकायतों की पोटली! मोतिहारी के रुलही में लगा खास ‘सहयोग शिविर’

बच्चों की वर्दी से लेकर एंबुलेंस तक बेहाल! नेता के वादों से बना है सड़क पर कीचड़ का समंदर







