कागज नहीं, जमीन के हक की चाबी मिल रही है! ‘अभियान बसेरा’ में 125 लाभुकों को मिला पर्चा
भोजपुर में ‘अभियान बसेरा’ के तहत 125 पात्र लाभुकों के बीच भूमि से जुड़े पर्चे वितरित किए गए। मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।


आरा:भोजपुर में भूमिहीन और पात्र परिवारों को जमीन का अधिकार दिलाने की दिशा में प्रशासन ने एक और कदम बढ़ाया है। ‘अभियान बसेरा’ के तहत मंगलवार को 125 पात्र लाभुकों के बीच पर्चा वितरित किया गया। माननीय मंत्री, बिहार सरकार, उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग, श्री संजय सिंह टाइगर की अध्यक्षता में आज अभियान बसेरा के अंतर्गत राजस्व विभाग की राजस्व शाखा द्वारा 125 पात्र लाभुकों के बीच पर्चा वितरण किया गया।
‘भूमि का अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता’
इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि अभियान बसेरा के माध्यम से पात्र एवं भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। पात्र लाभुकों को पर्चा उपलब्ध कराकर उन्हें उनके अधिकार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया ने कहा कि अभियान बसेरा के अंतर्गत पात्र लाभुकों के बीच पर्चा वितरण का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पात्र लाभुकों का सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पर्चा वितरण की कार्रवाई लगातार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, राजस्व डॉ. शशिशेखर, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा, अंचलाधिकारी, आरा सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बच्चों की वर्दी से लेकर एंबुलेंस तक बेहाल! नेता के वादों से बना है सड़क पर कीचड़ का समंदर

सरकारी काम के लिए अब दौड़ने की जरूरत नहीं! भोजपुर की पंचायत में शुरू हुआ खास शिविर







