सरकारी काम के लिए अब दौड़ने की जरूरत नहीं! भोजपुर की पंचायत में शुरू हुआ खास शिविर
भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले की पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ लगाए जा रहे हैं। उदवंतनगर के एकौना पंचायत में आयोजित शिविर का अपर समाहर्ता ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।


आरा: भोजपुर जिले की पंचायतों में लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए ‘सहयोग शिविर’ लगाए जा रहे हैं। भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं और उन्हें मौके पर संबंधित विभागों से मदद दी जा रही है।
इसी क्रम में उदवंतनगर प्रखंड की एकौना पंचायत में लगाए गए सहयोग शिविर का अपर समाहर्ता, भोजपुर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों के काउंटरों पर पहुंचकर वहां दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
एक जगह कई सरकारी सेवाओं का लाभ
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया गया। अपर समाहर्ता द्वारा विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण करते हुए आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सहयोग शिविर का मकसद लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उन्हें पंचायत स्तर पर ही जरूरी सेवाओं से जोड़ना है। आने वाले दिनों में जिले की अन्य पंचायतों में भी इस तरह के सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बच्चों की वर्दी से लेकर एंबुलेंस तक बेहाल! नेता के वादों से बना है सड़क पर कीचड़ का समंदर

कागज नहीं, जमीन के हक की चाबी मिल रही है! ‘अभियान बसेरा’ में 125 लाभुकों को मिला पर्चा







