"बंगाल में लोकतंत्र और आतंकी सरकार के बीच लड़ाई": सुवेंदु अधिकारी पर हमले को लेकर बोले गिरिराज
गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि इनकी सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे चल रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना करेगी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी.

BIHAR (BEGUSARAI): बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर हुए हमले को लेकर बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस समय लोकतंत्र और आतंकी मानसिकता वाली सरकार के बीच सीधी लड़ाई चल रही है.
‘बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे राजनीति करने वालों को दिया जाएगा करारा जवाब’
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार आतताई तत्वों, आतंकियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे चल रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना करेगी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी. गुंडागर्दी और हिंसा के बल पर सरकार नहीं चल सकती. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल भारत का अभिन्न अंग है और जो लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे राजनीति कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा.
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विपक्ष की खामोशी दुर्भाग्यपूर्ण: संजय सरावगी
वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लगातार मंदिरों और हिंदू समाज के लोगों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष इस पर चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कहीं अल्पसंख्यकों के साथ घटना होती तो विपक्ष सड़कों पर उतर आता, लेकिन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. संजय सरावगी ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि वहां के हिंदू समाज और उनके धार्मिक स्थलों को पूर्ण सुरक्षा की गारंटी दी जाए. उन्होंने कहा कि सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है.
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं. प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने कई नई योजनाओं की घोषणा की, जिन पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कैबिनेट स्वीकृति मिली है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और योजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो चुका है.
रिपोर्ट : बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MOTIHARI BREAKING: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के नापाक मनसूबे पर फिरा पानी, तीन हिरासत में
मोतिहारी में एक्शन मोड में एक्साइज और पुलिस की टीम: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट का दूसरा खेप बरामद






