भारी पड़ी रेलवे ट्रैक पर डांस और रीलबाजी, युवक व महिला को उठा ले गई पुलिस, RPF पदाधिकारी ने कहा...
डांस करने वाली महिला बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा परमानंदपुर वार्ड-11 की रहने वाली गोरेलाल महतो की पत्नी 35 वर्षीय अरुणा देवी उर्फ रूबी कुमारी है.

BIHAR (BEGUSARAI): बिहार में रील बनाने का जुनून अब जानलेवा बनता जा रहा है. सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की चाहत में लोग नियम-कानून ही नहीं, अपनी जान तक को दांव पर लगाने से बाज नहीं आ रहे. ताजा मामला सामने आया है बेगूसराय के लखमिनिया रेलवे स्टेशन से, जहां युवक ने रेलवे ट्रैक को डांस फ्लोर समझ लिया. रील वायरल हुई और मामला सीधे आरपीएफ थाना और कोर्ट तक पहुंच गया.
वीडियो सामने आने पर लोग हैरान
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें लखमिनिया रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक महिला और एक युवक बेखौफ होकर डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं तीसरा युवक इस खतरनाक डांस को कैमरे में कैद कर रहा है. जब इस डांस का वीडियो सामने आया, तो लोग हैरान रह गए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ बेगूसराय हरकत में आई और जांच शुरू की. जांच के बाद पता चला कि डांस करने वाली महिला बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा परमानंदपुर वार्ड-11 की रहने वाली गोरेलाल महतो की पत्नी 35 वर्षीय अरुणा देवी उर्फ रूबी कुमारी है. वहीं डांस में साथ देने वाला युवक किशनपुर दियारा वार्ड-7 निवासी अशोक साह का 23 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार है. जबकि रील बनाने वाले युवक का नाम नीतीश कुमार बताया गया है.
‘रील बनाना बुरा नहीं, लेकिन रेलवे ट्रैक स्टेज नहीं’
आरपीएफ की पूछताछ में महिला और युवक ने स्वीकार किया कि 28 दिसंबर 2025 को उन्होंने लखमिनिया स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर यह रील बनाई थी. इसके बाद आरपीएफ ने रेलवे क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश, रेल संचालन में बाधा डालने और लापरवाही पूर्वक रेलवे ट्रैक पर डांस कर वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया. इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर रेल न्यायालय भेज दिया गया. इस संबंध में आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि रील बनाना बुरा नहीं है, लेकिन रेलवे ट्रैक स्टेज नहीं होता. इस तरह की हरकत जानलेवा हो सकती है. लोग ऐसी गलती न करें. इस घटना के बाद आरपीएफ ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया की सनक में रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट- बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा में झारखंड से आई बारात का स्वागत मिठाइयों से नहीं, लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से

कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा






