छात्रों से फॉर्म भरवाने के बहाने लिया बायोमैट्रिक, फिर खुल गए फर्जी बैंक खाते!
शेखपुरा में स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के नाम पर छात्रों से लिए गए आधार और फिंगरप्रिंट के कथित दुरुपयोग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 ATM कार्ड समेत कई सामान बरामद किए हैं।


शेखपुरा जिला में स्कॉलरशिप और अन्य ऑनलाइन फॉर्म भरने के नाम पर छात्र- छात्राओं की बायोमैट्रिक पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाता खोलने के मामले का शेखपुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है पुलिस ने इस गिरोह के दो मुख्य अभियुक्तों रवि कुमार संचालक, ज्ञानवृक्ष लाइब्रेरी और उसके साथी साहिल कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।
स्कॉलरशिप फॉर्म के नाम पर लेते थे आधार और फिंगरप्रिंट
मिशन थाना क्षेत्र की आवेदिका शिवानी कुमारी और अन्य छात्रों द्वारा 5 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी सहमति के बिना फिनो पेमेंट बैंक में फर्जी खाते खोले गए हैं। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए छापेमारी की जांच में सामने आया कि आरोपी रवि कुमार लाइब्रेरी में आने वाले छात्रों से स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के नाम पर आधार कार्ड व फिंगरप्रिंट लेता था। इसके बाद मालदाह का रहने वाला साहिल कुमार, जो साइबर कैफे चलाता है, रवि की यूजर आईडी-पासवर्ड का इस्तेमाल कर ये फर्जी खाते खोलता था।
एक खाते पर मिलता था 5 हजार का कमीशन
इस काम के एवज में साहिल आरोपी रवि को 5, हजार प्रति खाता कमीशन देता था। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद फरार चल रहे रवि कुमार को उसके मामा के घर से पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से लैपटॉप बायोमैट्रिक अंगूठा स्कैनर और मोबाइल बरामद किए गए। रवि के कबूलनामे के आधार पर साहिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से फिनो बैंक के 14 ब्लैंक एटीएम कार्ड, मोबाइल और कमीशन के पैसों के साक्ष्य बरामद हुए हैं।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरीके से कितने छात्रों की पहचान का इस्तेमाल किया गया और उनके नाम पर कितने खाते खोले गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
शेखपुरा से रंजन कुमार की रिपोर्ट

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

1 सितंबर से विक्रमशिला सेतु पर नो एंट्री! अब क्या होगा भागलपुर-नवगछिया का कनेक्शन? सामने आया ये प्लान

बिहार के 4 डिग्री कॉलेजों पर गिरी मान्यता रद्द की गाज, आखिर क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?







