मोतिहारी के आदापुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से इलाके में हड़कंप
मोतिहारी जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर आदापुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.

Bihar (Motihari): मोतिहारी जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. जिले भर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर आदापुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.
मंगलवार को आदापुर अंचल अधिकारी अनामिका सिंह एवं थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में आदापुर थाना क्षेत्र के लतियाही गांव में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई MJC संख्या 3754/2024 (उमेश प्रसाद बनाम बिहार सरकार) तथा अतिक्रमण वाद संख्या 04/2022-23 के तहत न्यायालय के आदेशानुसार की गई. 
आगे भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया गया. कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थानाध्यक्ष पप्पू कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात दिखे, पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.
अंचल अधिकारी अनामिका सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है और आगे भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की गई है.
कार्रवाई से इलाके में हड़कंप
प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध अतिक्रमण करने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






