
फरार जमीन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश: गिरिडीह पहुंचे आईजी सुनील भास्कर ने जताई नाराजगी
गिरिडीह पहुंचकर आईजी सुनील भास्कर ने जमुआ कांड पर कड़ी नाराज़गी जताई. तीन फरार जमीन माफियाओं की गिरफ्तारी में देरी पर उन्होंने जमुआ थाना पुलिस को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि तुरंत कुर्की-जब्ती कर कार्रवाई तेज की जाए. तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित करने की भी बात कही.





































































