झुंड से बिछड़कर गांव घुस आया जंगली हाथी, डर से घरों में दुबक गए लोग
गांव में हाथी के प्रवेश करते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए. देर रात कई घरों के आसपास हाथी की आवाजाही से लोग चिंता में रहे.

Lohardaga: लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया. हाथी के प्रवेश करते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए. कई घरों के आसपास हाथी की आवाजाही से लोग पूरी रात चिंता में रहे.
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास शुरू किया. टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथी को आबादी से दूर ले जाने की रणनीति बनाई. ग्रामीणों ने मशालें जलाकर तथा पटाखे फोड़कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की. स्थानीय लोग भी पूरी सतर्कता के साथ वन कर्मियों का सहयोग करते रहें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सकें.
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी संभवतः भोजन की तलाश में झुंड से अलग होकर गांव की ओर भटक आया होगा. अधिकारी लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि वह गांव से सुरक्षित रूप से बाहर निकलकर जंगल की ओर लौट जाए.
इस पूरी घटना के दौरान सौभाग्य से किसी भी प्रकार की जन हानि की सूचना नहीं है, हालांकि ग्रामीणों ने फसलों और कच्चे घरों को नुकसान की आशंका जताई है. विभाग ने नुकसान का आकलन करने और प्रभावित ग्रामीणों की सहायता का आश्वासन दिया है.
फिलहाल ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे घरों से बाहर न निकलें, भीड़ न लगाएं और किसी भी स्थिति में हाथी के करीब जाने का प्रयास न करें. वन विभाग की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है और हाथी की गतिविधियों पर बारीकी से निगरानी रख रही है. यह घटना एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करती है.
रिपोर्ट- अमित वर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






