22 नवंबर को अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगी झारखंड विधानसभा, रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन
22 नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में भव्य कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया जाएगा. जिसमें राज्य के गौरव-शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों, नक्सल अभियान में शहीद वीरों और शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों सम्मान और इनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा

Ranchi: झारखंड विधानसभा अपनी रजत जयंती यानी कि अपने 25वें वर्षगांठ मनाने वाली है इसे लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही है. बता दें, आगामी 22 नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में भव्य कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया जाएगा. जिसमें राज्य के गौरव-शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों, नक्सल अभियान में शहीद वीरों और शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों सम्मान और इनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा.
इसके साथ ही राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों और सामाजिक क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान देने के वाले राष्ट्रपति पदक प्राप्त व्यक्तियों और राज्य के सभी पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी समारोह के मंच से विशेष सम्मान दिया जाएगा.
झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस को लेकर 22 नवंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. जिसमें शाम करीब 6 बजे से बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे, जबकि हास्य कवि डॉ दिनेश बावरा और हास्य कलाकार रविन्द्र जॉनी अपनी कविताओं की पेशकश से लोगों को मोहित करेंगे. साथ ही राज्य की लोक सांस्कृति को जीवंत करते हुए मृणालनी अखोरी, प्रमान्द नन्दा, टॉम मुर्मू और सुमी श्रेया की तरफ से लोकगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी पेश की जाएंगी.
बता दें, विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर 16 शहीद जवानों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा. राज्य में नक्सल अभियान में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद हुए है. शहीद जवानों में झारखंड पुलिस के 7 और सीआरपीएफ के 7 जबकि आर्मी के 2 जवान शामिल है. इस समारोह में दूसरे राज्यों में रहने वाले शहीद जवानों के परिवार भी सम्मान समारोह में शामिल होंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो ट्रेजरी से 3 करोड़ 15 लाख की अवैध निकासी, पूर्व सांसद ने की CM के इस्तीफे की मांग

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना






