गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर में मनाया गया गीता जयंती, हजारों भक्तों ने लिया हिस्सा
श्रीमद भागवत गीता जयंती गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया. जयंती को लेकर कबीर ज्ञान मंदिर को विशेष रूप से भगवा वस्त्र से सजाया गया. भगवान श्री कृष्ण का दरबार भी सजाया गया.

Giridih: मानव समाज में सामाजिक समरसता का पर्याय श्रीमद भागवत गीता जयंती गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया. जयंती को लेकर कबीर ज्ञान मंदिर को विशेष रूप से भगवा वस्त्र से सजाया गया. भगवान श्री कृष्ण का दरबार भी सजाया गया.
इस दौरान सद्गुरु मां ज्ञान के सानिध्य में हजारों भक्तों ने श्रीमद भागवत गीता का सार स्वर पाठ किया. महिलाओं से लेकर युवतियां, युवा और वृद्ध भी श्रीमद भागवत गीता का पाठ करते दिखे. सुबह से शुरू हुए गीता का सार स्वर पाठ दोपहर तक जारी रहा. 
इस दौरान मां ज्ञान भक्तों को गीता के हर श्लोक और अध्याय का महत्व बता रही थी. मौके पर 'गीता क्यों जरूरी मानव के लिए' विषय पर लिखें पुस्तक का विमोचन किया गया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






