बेकाबू स्कूल बस ने कई गाड़ियों को लिया चपेट में, रातू रोड पर लगा लंबा जाम
रांची के रातू रोड में हुई अकस्मात् एक दुर्घटना ने पूरे रातू रोड के आवागमन को बाधित कर दिया. स्थानीय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संत माइकल स्कूल की बस ने अनियंत्रित होकर कई बाइक्स को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस जाम हटाने में जुट गई.

JHARKHAND (RANCHI): रांची के रातू रोड में लंबा जाम लग गया. मामला स्कूल बस के अनियंत्रित होने और खड़ी बाइक्स से भिड़ जाने का सामने आया है. संत माइकल स्कूल की बस का रोड के किनारे खड़ी वाहनों को अपने चपेट में लेने का यह मामला गुरुवार की सुबह का है.
बताया गया कि अचानक अनियंत्रित होकर बस अपने पथ से नीचे आ गयी, जिसके बाद इसने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद हंगामा मच गया. उक्त वाकिये के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जो आगे की जांच में जुट गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संत माइकल स्कूल की बस तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक अपने पथ से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी बाइक्स से टकरा गई. हालांकि घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

₹266 की यूरिया ₹380 में! कमजोर मानसून के बीच किसानों पर महंगी खाद की दोहरी मार

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A







