जैन विद्यालय जूनियर, गिरिडीह में साइंस शोध दिवस का आयोजन, छात्रों ने प्रस्तुत किए अनोखे प्रयोग
गिरिडीह के जैन विद्यालय जूनियर में आयोजित साइंस शोध दिवस में जूनियर छात्रों ने विज्ञान आधारित मॉडल, प्रयोग और गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं. डॉक्टर की वेशभूषा में बच्चों ने इलाज और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रिंसिपल मल्लिका तिवारी ने किया और अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की.

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह के जैन विद्यालय जूनियर में शुक्रवार को विज्ञान शोध दिवस का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर वर्ग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और शोध भावना विकसित करना था. इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, पूनम सहाय, सुषमा जैन सहित स्कूल कमेटी के सदस्य विजय सेठी, लोकेश जैन, अंकित जैन और कई अभिभावक मौजूद रहे.

कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल की प्रिंसिपल मल्लिका तिवारी ने किया. उन्होंने बताया कि यह जैन विद्यालय जूनियर द्वारा आयोजित एक विशेष पहल थी, जिसका मकसद बच्चों को सरल और रोचक तरीके से विज्ञान की बुनियादी अवधारनाएं समझाना था.
शोध दिवस के दौरान जूनियर छात्रों ने डॉक्टर की वेशभूषा धारण की और इलाज कैसे होता है, मानव शरीर की बुनियादी प्रक्रियाएं क्या हैं, इन सबको मॉडल और छोटे प्रयोगों के माध्यम से प्रस्तुत किया. बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग कर छोटी-छोटी गतिविधियां कीं, जिनसे उनकी समझ और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि हुई.
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रस्तुति की सराहना की.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






