भीषण सड़क हादसे में युवती की मौत से भड़के लोग, चतरा-सिमरिया सड़क पर 15 घंटे लगा रहा जाम
चतरा से एक भयानक सड़क दुर्घटना की खबर ने स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. मामला है एक हाइवा द्वारा कार को अपनी चपेट में लेने से जुड़ा हुआ. जिसमें एक युवती की मौत हो गई है. लोगों ने मुआवजे व उचित कार्रवाई को लेकर सड़क जाम कर रखा है.

JHARKHAND (CHATRA): चतरा सदर थाना क्षेत्र के हफुवा सोनूपुर चौक के पास हुए भीषण हादसे के बाद सड़क पर तनावपूर्ण माहौल बन गया. दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, वहीं एक युवती की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीण ने मुआवजे की मांग को लेकर चतरा-सिमरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 15 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन हरकत में आया. लेकिन देर रात से घटनास्थल पर परिजन अपनी मांगों को लेकर पर डटे रहे. बाद में सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी विपिन कुमार मौके पर पहुंचे, परिजनों से वार्ता की और उन्हें उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया.

प्रशासनिक टीम द्वारा समझाने-बुझाने के बाद भी लोगों ने जाम नहीं हटाया, जिसके बाद वर्तमान जानकारी के अनुसार आवागमन पूरी तरह ठप्प बना हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार हाइवा अक्सर बिना रोक-टोक इस रूट पर दौड़ते हैं और पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती. लोगों का गुस्सा पुलिस पर भी जमकर फूटा. ऐसे में जिला परिवहन अधिकारी को कार्रवाई करने की आवश्यकता है. लोगों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने, दोषी चालक पर कार्रवाई और हाइवा पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

RIMS की अधिकृत जमीन को गलत तरीके से खरीद बिक्री करने मामले में ACB ने 4 लोगों को दबोचा

गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 दर्जन बाइक जब्त






