पद्मभूषण कड़िया मुंडा को सांस लेने में हो रही परेशानी, रांची के ऑर्किड में हैं भर्ती
पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा को सांस की परेशानी के कारण रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ समय पहले भी कड़िया मुंडा को इसी तरह की समस्या हुई थी, जिसमें जांच के दौरान निमोनिया के लक्षण पाए गए थे.

JHARKHAND (RANCHI): लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्मभूषण सम्मानित कड़िया मुंडा को सांस लेने में परेशानी होने के बाद रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाल ही में उन्हें ठंड लगने से सांस लेने में दिक्कत हुई थी. डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में पर्यवेक्षण में रखा है. कुछ समय पहले भी कड़िया मुंडा को इसी तरह की समस्या हुई थी, जिसमें जांच के दौरान निमोनिया के लक्षण पाए गए थे.

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे सामान्य रूप से बातचीत कर रहे हैं. कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने की सूचना दिल्ली पहुंचते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन पर उनकी सेहत की जानकारी ली. नड्डा ने उनसे सीधे बात कर उनका हाल जाना और जल्दी ठीक होने की कामना की.
कड़िया मुंडा के पुत्र अमर मुंडा ने बताया कि गुरुवार सुबह ठंड बढ़ने की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद एहतियातन उन्हें अस्पताल लाया गया. अमर ने बताया कि वे बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल, साधारण वाहन से ही अस्पताल पहुंचे. फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है. जहां उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A

चतरा में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार! ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, खुल सकते हैं कई राज







