Ranchi के सहजानंद चौक पर अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो, एक व्यक्ति की हालत गंभीर
रांची के सहजानंद चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति को हादसे के बाद तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Ranchi: राजधानी रांची के सहजानंद चौक के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिससे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है हादसे के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. 
जानकारी के अनुसार, सहजानंद चौक के पास तेज मोड़ पर ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई. बताया जा रहा है कि ऑटो की रफ्तार तेज थी. जिससे मोड़ पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई. 
बताया जा रहा है कि ऑटो में कामगार और टेंट का सामान ले जाया जा रहा था. तभी अचानक सहजानंद चौक के पास अचानक ऑटो बेकाबू होकर पलट गई. हादसे में घायल हुए व्यक्ति को सिर में गहरी चोट आई है. जिसे इलाज के लिए तुंरत अस्पताल ले जाया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा ने तीन नाबालिग को बचाया, रेलवे स्टेशन पर पाए गए थे संदिग्ध हालत में

पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया







