गिरिडीह में कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी की प्रेसवार्ता, मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी
गिरिडीह में कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता कर मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं को प्रवक्ता के रूप में आगे लाने का अवसर देगी. आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तय की गई है.

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह में कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी एवं मीडिया टैलेंट हंट के जिला प्रभारी गजेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, अशोक विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, अमित सिन्हा और अशोक म्हथा भी उपस्थित रहे.
गजेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मीडिया टैलेंट हंट का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य योग्य और प्रभावी वक्ताओं को सामने लाना है, जो पार्टी के विचार और नीतियों को जन-जन तक सशक्त रूप से पहुंचा सकें. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के लिए कई मानदंड तय किए गए हैं और इसके आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित है.
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की पहल पर शुरू किए गए इस मीडिया टैलेंट हंट का मकसद उन युवाओं को मंच देना है, जो गांव, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर लोगों के बीच कांग्रेस के विचारों को स्पष्ट रूप से रखते हैं. सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने ‘व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी’ के माध्यम से कांग्रेस के 70 साल के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया है. ऐसे में आवश्यक है कि जनता को सही जानकारी मिले और यह बताया जाए कि देश निर्माण में कांग्रेस की क्या भूमिका रही है.
(रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






