
ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद, कीमत करीब 3.50 लाख
ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस से रेलवे पुलिस ने कछुओं के तस्करों पर एक बड़ी कार्रवाई पर सफलता प्राप्त की है. Indian Flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के 35 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं.

ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस से रेलवे पुलिस ने कछुओं के तस्करों पर एक बड़ी कार्रवाई पर सफलता प्राप्त की है. Indian Flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के 35 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं.

झारखंड में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं के बीच एक खबर झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने आई है. जहां एक व्यक्ति को नशे करने से मना किया गया, तो तैश में आकर उसने गोली तक चला दी. अपराधी गोली चलाकर ताजा जानकारी के अनुसार फरार बताया जा रहा है.

बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने किशनगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. राजस्व कर्मचारी को टीम ने करीब ढाई लाख रुपए नकदी रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा.

किशनगंज में दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर चूल्हे में खौलता गर्म 'मार' फेंक दिया. जिससे पत्नी बुरी तरह से झुलस गई है. घटना के बाद महिला तड़पती रही लेकिन पति और ससुराल वालों ने उन्हें अस्पताल लेने की कोशिश नहीं की.

राजधानी रांची में ईडी की दबिश जारी है रांची के चर्चित सीए नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों के साथ ईडी की टीम ने पंचवटी प्लाजा में भी रेड डाला है.

बिहार की लड़कियां अचानक गायब हो रही है बात करें पिछले 6 महीनों की तो अबतक करीब 100 से अधिक लड़कियां गायब हो चुकी है. लड़कियों के गायब होने का यह मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास पहुंचा गया है.

देवघर में ग्रामीणों ने 60 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उन्हें शक था कि वह डायन है. उन्होंने महिला की निर्ममता पूर्वक गलारेकर हत्या कर दी और शव को पत्थर खदान में फेंक दिया.

नांदेड में एक प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. लड़के को लड़की के घरवालों ने मौत के घाट उतार दिया. लेकिन घटना से सदमे में युवती ने उसके शव से शादी कर ली. परिवार की भूमिका पर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि पुलिस ने आरोपियों को कब्जे में ले लिया है.

प्रेम प्रसंग में हत्या का एक मामला झारखंड की धरती से सामने आया है. जहां महिला ने अपने प्रेमी व अन्य साथियों के साथ एक षड्यंत्र को अपने ही पति की हत्या कर अंजाम दे दिया. पुलिस ने संघरा की घाटी से युवक का शव बरामद किया है.

बोकारो से एक मजदूर की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है. मार्बल का काम करने के लिए घर बुलाकर 35 वर्षीय युवक की हत्या करने का आरोप है - हर्ष व मीनू कर्मकार पर. पता लगाने पर खून के धब्बे मिले आरोपी की कार में लगे हुए.

सीवान जिले में पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या करने मामले का बड़ा खुलासा किया है पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

पाकुड़ में चोरों ने कड़ी मेहनत कर कई दुकानों का ताला तोड़ा लेकिन उन्हें उन दुकानों से कुछ नहीं मिला. चोरी करने के दौरान चोर चाउमिन की दुकान पहुंचे और वहां से वे गैस सिलेंडर लेकर ही गायब हो गए.

गिरिडीह के पुराने सर्किट हाउस में पिछले पांच सालों से जब्त शराब की पेटियां रखी गई थी जिसके चोरी होने की सूचना पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए शशि कुमार राय सहित 3 लोगों को दबोच लिया.

जमुआ गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी सन्नी रायण और विशाल मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अबतक उन दोनों तक नहीं पहुंच सकी है.

गिरिडीह में उत्पाद विभाग की टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों युवकों ने जिले के पुराने सर्किट हाउस में रखे शराब की पेटियां चोरी की थी और उसे वे बाजार में खपाने की तैयारी में थे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया.

बढ़ते Cyber Crime के बीच कुछ राहत की खबर राज्य के गिरिडीह जिले से मिली है. जहां 5 साइबर अपराधियों को पुलिस ने भर दबोचा है. बताया है कि अपराधियों द्वारा लोगों को झांसा देकर पहले पैसों की ठगी की जाती थी, फिर उस पैसे से महंगे फोन और आभूषणों की वे खरीदारी किया करते थे.

झारखंड के पाकुड़ से एक घिनौनी वारदात की खबर सामने आई है. 8-10 अपराधियों ने एक 35 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दरिंदगी को अंजाम दिया और फरार हो गए. जिसमें से कुछ की गिरफ्तारी हो गई है. सवाल है कि आखिर महिलाएं अपने घर के पास भी सुरक्षित क्यों नहीं हैं?

पुलिस कस्टडी में एक 16 वर्ष के नाबालिग की मौत हो गई है. नाबालिग की मौत पर परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है. और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

राजधानी रांची में बाइक सवार अपराधियों ने बैंक से पैसे निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से छिनतई की. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले में जांच कर रही है.

रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का नेटवर्क तेजी से बदल रहा है. पिछले दो वर्षों में कई महिला ड्रग पैडलर गिरफ्तार हुई हैं, जिससे पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. कानून की कमजोरी और कम सजा के कारण महिलाएं बार-बार इस धंधे में लौट रही हैं.

रांची डोरंडा कॉलेज के बाथरुम में छात्रों ने पटाखा फोड़ा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है जो पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

जमुआ थाना में दोनों गिरोह के खिलाफ केस दर्ज किए गए है इस बीच इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अबतक दोनों गिरोह के करीब 6 लोगों को दबोचकर जेल भेजा है.

जमुआ गोलीकांड और बमबाजी मामले में पुलिस ने एक अन्य युवक को दबोचा है. युवक पचम्बा थाना इलाके का रहने वाला है और वह जमुआ गोलीकांड और बमबाजी मामले में संलिप्त था. वहीं मामले के मुख्य आरोपी अब भी फरार है.

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे पर गंभीर कृत्य का आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे ज्ञानप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बिहार में आए दिन अपराध की घटनाएं तेज होती नजर आ रही हैं. अब मामला सामने आया है एक जेडीयू की नेता पर हुए हमले को लेकर. उनके घर के पास ही बदमाशों ने उनकी पीठ पर हथियार से वार किया और फरार हो गए.

22 नवंबर 2025 (शनिवार) को श्रीराम बिरुवा का शव उनके घर से 100 मीटर दूर कब्रिस्तान में अर्धनग्न अवस्था में मिला था. उनकी टीवीएस मोपेड जली हुई और उनके घर में खून के धब्बे पाए गए थे

ट्रक चालक धीरज यादव की हत्या कर टीएमटी सरिया लोड ट्रक लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए बगोदर थाना पुलिस ने एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में बड़ा खुलासा किया.

म्यांमार में साइबर गुलामी के शिकार हुए बिहार के 6 लोगों से आज पूछताछ की गई. जिसमें गयाजी के रहने वाले एक युवक ने पूरी आपबीती सुनाई है. जो आपके दिल को झकझोर देगी.

सोनवर्षा थाना इलाके में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी से 10 लाख रुपए लूट ली. इससे पहले अपराधियों ने उनपर मिर्ची पाउंडर फेंका और उसके बाद अंधाधुंध गोलियां चला दी. जिससे एक गोली उनके छाती पर लगी. घटना के बाद व्यवसायी को इलाज के लिए पीएचसी से निजी सूर्या हॉस्पिटल ले जाया गया.

अब तक की कार्रवाई में जमुआ, मुफ्फसिल पुलिस ने दो युवक साहबाज और पचम्बा के युवक को दबोचा है. जबकि पुलिस केस में उस जमीन के मालिक के बेटे समेत कई और को नामजद अभियुक्त बनाने की जानकारी है.

नवादा के राजेंद्र नगर मोहल्ले में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर मां–बेटी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों में मां की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने समाहरणालय गेट पर शव रखकर जाम किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

JSSC पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड विनय शाह को उत्तर प्रदेश से रांची लाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

मामले में तीन से चार अन्य युवकों को भी दबोचा गया है. जबकि कल तक दूसरे की पैरवी के लिए गिरिडीह के कई थानो में थानेदार के सामने कुर्सी लगाकर बैठने वाले जमीन माफिया सन्नी रायण अपने गुर्गो के साथ अब भी फ़रार है.

एसीबी को सेंटर फॉर आरटीआई के अध्यक्ष पंकज यादव ने पत्र लिखा है जिसमें उसने कहा है कि सेंटर फॉर आरटीआई राज्यभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने वाली संस्था है. संस्था को रंका अंचलाधिकारी द्वारा रंका अंचल में किये गए भ्रष्टाचार व अनियमितता की शिकायत मिली है.

गिरिडीह के कारोडीह में रैयती जमीन पर रंगदारी मांगने, हवाई फायरिंग और बमबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. जमीन माफिया सन्नी रायण समेत 20 नामजद और 150 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है. एसपी के निर्देश पर रात भर छापेमारी चली, एक आरोपी गिरफ्तार किया गया.

जमीन विवाद मामले में गिरिडीह एसपी ने जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार को लाइन हाजिर किया है. लेकिन इसे लेकर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है. दरअसल, थाना प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने मामले जानकारी के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी.

पलामू में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और पलामू टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपए का सांप का जहर बरामद किया है जिसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचने की तैयारी चल रही थी. टीम ने मामले में 3 लोगों को दबोचा है जबकि 7 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है.

धनबाद में ईडी ने कोयला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है, जिससे कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. ईडी की टीम आज तड़के सुबह से कोयला कारोबारी एलबी सिंह और BCCL अधिकारियों सहित कई व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

गिरिडीह के गांडेय से एक खबर सामने आयी है, बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एसडीपीओ द्वारा छापेमारी कर हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है. जिसमें 6 अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है. अब तक पुलिस ब्रिफिंग नहीं की गई है.

पिछले तीन दिनों से लापता 8 साल के बच्चे का शव आज कुएं में तैरता हुआ मिला. शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है. लोग मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि किसी बड़ी साजिश का परिणाम है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.

टाटानगर रेलवे स्टेशन में RPF की टीम ने 2 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके चंगुल से 13 नाबालिगों का रेस्क्यू किया है. तस्कर इन सभी नाबालिगों को तमिलनाडु मजदूरी करवाने के लिए लेकर जा रहे थे.

गुमला में 5 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे से झुलकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि महिला ने पति से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद यह कदम उठाया. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

गिरिडीह के बगोदर में संतरूपी जंगल से टीएमटी सरिया लोड ट्रक चालक धीरज कुमार का शव बरामद हुआ. खगड़िया निवासी धीरज की हत्या कर ट्रक लूटे जाने की आशंका है. अपराधी ट्रक को बेंगाबाद टोल प्लाजा के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के गिरोह को देसी कट्टा और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को प्राप्त सूचना के अनुसार ये गिरोह बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

निरसा अनुमंडल क्षेत्र के पंचेत और गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र मुर्गा लड़ाई खेल का सेफ जोन बना हुआ है. जिसमें कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के संचालक रहते है. और सभी की साठगांठ से सप्ताह में 7 दिन यह खेल लगातार होता है. जहा पंचेत ओपी के कल्यानचक और गल्फरबाड़ी ओपी के दूधियापानी में मुर्गा लड़ाई खेल होता है

हजारीबाग में साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने डेढ़ लाख नकदी के साथ 4 साइबर अपराधियों को दबोचा है. ये सभी अपराधी ग्रामीणों से एटीएम कार्ड और उनसे उनका बैंक खाता मांग रहे थे. इसकी गुप्त जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिन ने अपराधियों को पकड़ लिया.

गोपालगंज में एक महिला को अपराधियों ने घर में घुसकर गोलियों से भूनकर मार डाला. परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने कुछ दिनों पहले हुए जमीन विवाद के मामले में महिला को जान से मारने की धमकी दी थी. गोलीबारी के दौरान महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

निरसा में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. धनबाद जिला पुलिस के नाक के नीचे से प्रत्येक दिन डेढ़ सौ से अधिक बालू अवैध तरीके से बंगाल पहुंचाया जा रहा है लेकिन पुलिस इसपर कोई कार्रवाई करती नहीं दिख रही है.

घटना पर मृतक के पति गंगाधर सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और बताया कि जमीन विवाद में पत्नी शांति देवी की बेरहमी से हत्या की गई है. उसका सिर घर से कुछ दूर पर जबकि धड़ घर में पड़ा मिला.

लखीसराय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को दबोचा है. फिलहाल गिरफ्तार सभी अपराधी से पूछताछ की जा रही है.

